खाद्य कारोबारकर्ताओं मे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आम जनमानस के मध्य नमूनों की निःशुल्क जांच करते हुये खाद्य पदार्थें में मिलावट के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी मोबाईल टेस्टिंग लैब जनपद मऊ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से झण्डी दिखाकर उक्त मोबाईल टेस्टिंग लैब को रवाना किया गया। मोबाईल लैब द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों गाजीपुर तिराहा, फातिमा चैराहा, भीटी चैक, रोडवेज बस स्टैण्ड, आजमगढ तिराहा, मिर्जाहादीपुरा, खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चैक, मुहम्मदाबाद गोहना कैलेण्डर तिराहा पर खाद्य पदार्थाें की निःशुल्क जांच की गयी, जिसमें मसाला, हल्दी पाउडर, मिर्चा पाउडर, बर्फी, छेना, खाद्य सरसो तेल, रिफाइन्ड सोयाबीन आयल, रियुज्ड खाद्य तक का नमूला जांच किया गया जिसमें कुल 52 नमूने जांच किये गये। जिसमें 12 नमूने 6 वर्फी छेना मिठाई, 2 चटनी मिठी, 2 रियुज्ड आयल, 1 कचरी, 1 मिर्चा पाउडर जो मानक के अनुरूप नही पाये गये जिन्हें सुधार करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर आर0के0 दीक्षित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहर, रामानन्द खाद्य सुरक्षा अधिकारी घोसी, इन्दू पाण्डेय खाद्य सुरक्षा मु0बाद गोहना, खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला गोरखपुर राकेश कुमार द्वारा नमूने की जांच की गयी।
HomeUnlabelled
Mau- जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से झण्डी दिखाकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी मोबाईल टेस्टिंग लैब को रवाना किया गया।

