Mau- अब प्रत्येक दुसरे व चौथे शनिवार को लगेगे थाना दिवस


                     

कोपागंज- शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक प्रथम शनिवार और तीसरे शनिवार को लगने वाले थाना दिवस अब प्रत्येक दतीय शनिवार और चौथे शनिवार को जनपद में प्रत्येक थाना पर आयोजन किया जायेगा , वही आज कोपागंज थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया , लॉकडाउन के बाद थाना परिसर में दूसरी बार आयोजित हुए समाधान दिवस में भी न तो अफसरों ने बैठने में कोई रुचि नहीं दिखाई और नही फरियादियों ने ।यही वजह रही कि आज कोपागंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित कोई भी अधिकारी नही आए केवल अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियाद सुनी जबकि योगी सरकार का सख्त आदेश हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें। पर अधिकारी कोरोनो का हवाला देकर नही आ रहे तो फ़रियादी भी कोरोनो से डर रहे है आज पानी बहने से सम्बंधित कुल दो मामले ही आए जिसे अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष को कार्यवाही के लिए सौप दिए