बड़ी खबर
गोरखपुर - अयोध्या स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह सड़क दुर्घटना में घायल।
गोरखपुर: गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ से गोरखपुर आते हुए अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता श्री सिंह लखनऊ से गोरखपुर आते हुए रुदौली में चाय पीने के लिए रुके हुए थे। चाय पीने के बाद वह सड़क क्रास कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं।