- गुमशुदा लड़कियों को पाकर परिजनों के खिले चेहरे,
- जनपद मऊ पुलिस द्वारा तीन गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना हलधरपुर (Haldharpur) पुलिस द्वारा दो नाबालिग गुमशुदा लड़कियों व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक नाबालिग गुमशुदा लड़की को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है।
आपको बता दे कि थाना हलधरपुर (Haldharpur) के ग्राम चकरा की दो लड़कियां
1-कुमारी संजू उम्र करीब 15 वर्ष पुत्री राममबचन बासफोर एवं
2-रानी पुत्री जितेंद्र बाँसफोर उम्र 14 वर्ष जो चचेरी बहनें थी,
जो घर से दूध लेने के बहाने निकल गई और घर वापस नहीं लौटी। परिवारजनो ने आस-पास एवं अपने रिश्तेदारों में पता किये, जानकारी न होने पर दिनांक 25-09-2020 की सायं थाना हलधरपुर पर लिखित सूचना दिया। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 282/20 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। क्योंकि दोनों लड़कियां नाबालिग थी, जिनके संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना हलधरपुर की पुलिस जनपद मऊ(Mau), गाजीपुर(Gazipur), बलिया(Ballia) के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश करती रही। उक्त दोनों नाबालिक लड़कियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां ग्राम चौथी मील थाना घोसी(Ghosi) क्षेत्र में अपने मौसी के घर पर हैं। उक्त सूचना पर लड़कियों के परिजन के साथ पुलिस बल वहां पहुंची तो दोनों लड़कियां अपने मौसी के घर पर सकुशल मिली। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि घूमने के लिए हम दोनों घर से बिना बताए पहले चाचा के घर एवं फिर मौसी के घर चले आये। सूचना के आधार पर दोनों लड़कियां सकुशल बरामद हो गई।
इसी क्रम में थाना इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को आकृति राय पुत्री आनन्द कुमार राय निवासी कृष्ण विहार कालोनी, बलिया मोड थाना कोतवाली जनपद मऊ(Mau) उम्र लगभग 11 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। लड़की के पिता की लिखित सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 517/20 धारा भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर बरामदगी हेतु प्रयास शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान रेलवे पुलिस चारबाग लखनऊ प्रभारी द्वारा जरिये टेलीफोन अवगत कराया गया कि एक आकृति नाम की लड़की स्टेशन पर मिली है एवं अपना नाम आकृति राय पुत्री आनन्द कुमार राय निवासी कृष्ण विहार कालोनी, बलिया मोड थाना कोतवाली जनपद मऊ(Mau) बता रही है। इस सूचना पर कोतवाली जनपद मऊ पुलिस तत्परता दिखाते हुए एक टीम लखनऊ रवाना कर उक्त गुमशुदा को सकुशल वापस लाया गया। नाबालिग आकृति राय को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीनों लड़कियों की बरामदगी से उसके परिजन और ग्रामवासी में काफी खुशी की लहर है। तीनों लड़कियों को बरामद करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।