Mau- पांच अगस्त को‌ श्री राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर अपने घरों को दीपावली की तरह सजाए और धूमधाम से दीपोत्सव मनाएं। : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता


          आगामी पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के शिलान्यास की खबर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
          इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, यह अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से श्री राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है,सैकड़ों वर्षों बाद सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र प्रभु श्री राम की जन्म भूमि का पुनः उद्धार होने जा रहा है। यह हम सब के लिए अनन्त सौभाग्य का विषय है कि हम सब इस शुभ अवसर के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे।
           जिस प्रकार से सोमनाथ मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार हुआ था उसी तरह से श्री राम जन्म भूमि का जीर्णोद्धार होगा। अयोध्या नगरी भविष्य में आस्था व पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगी, यहां देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आएंगे जिससे यहां रोजगार के वृहद पैमाने पर अवसर पैदा होंगे। साथ ही में नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के आदर्शो के बारे में विधिवत परिचित होने का मौका मिलेगा।
              जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनपद के प्रत्येक निवासी से अनुरोध करती है कि पांच अगस्त को शिलान्यास के अवसर पर अपने घरों को दीपावली की तरह सजाए और धूमधाम से दीपोत्सव मनाएं। प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित करने के साथ ही ऐसा वातावरण बने की जैसे प्रभु श्रीराम का पुनः राज्याभिषेक हो रहा हो। पूरा जनपद अयोध्या की तरह जगमग हो उठे।