शिक्षा के बल पर ही होगा ब्राह्मणों का विकास : ऋषिकेश पांडेय
अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वालों का किया सम्मानित
ब्राह्मण विकास परिसद की नगर इकाई की बैठक समाजसेवी विनीता पाण्डेय के आवास पर सम्पन्न हुई जहां पर जनपद में अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाले स्वजातीय बधुवों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात सर्व प्रथम ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में एक मुकाम हासिल करने वाले लोगों को ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय एवं महामंत्री संजय त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया । वही जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा डी सी एस के पी जी कालेज के प्रवक्ता डॉ सर्वेश पांडेय का माल्यार्पण कर भगवान परशुराम के स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । डॉ सर्वेश पांडेय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिंदी के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है । वही जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय द्वारा सहजन के उत्पाद को जनपद में विख्यात करने वाली गीता पाण्डेय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । गीता पांडेय ने सहजन की पत्ती से बहुत सारे खाद्य पदार्थो को बनाकर जनपद में सहजन को विख्यात किया ।
वहीं जिला महामंत्री संजय त्रिपाठी ने आभा त्रिपाठी एवं विनीता पांडेय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र के साथ भगवान परशुराम की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । पेशे से शिक्षक आभा त्रिपाठी के लिखे एक बच्ची के संघर्ष की कहानी को प्रदेश सरकार ने हिंदी के पाठ्यक्रम में शामिल किया हैं । वही विनीता पांडेय जो दबी कुचली , एवं शोषित महिलाओं की हमेशा आवाज उठाकर न्याय दिलाने का कार्य करती रही हैं इस वजह से ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा उन दोनों महिलाओं को सम्मानित किया गया । वही नगर अध्यक्ष डॉ पंकज पांडेय ने कोरोना महामारी में लोगों को अनाज , भोजन , एवं खाने पीने की वस्तुओं को दान करने के कारण पूजा पाण्डेय को पुष्प गुच्छ के साथ अंग वस्त्र सहित भगवान परशुराम की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । पूजा पांडेय ने कोरोना महामारी में अपनी परवाह न करते हुवे गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर मानवता की एक मिशाल पेश की ।
इस दौरान ब्राम्हण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि आज समाज में ब्राह्मण शिक्षा और संस्कार के लिए जाना जाता है । जो भी ब्राह्मण शिक्षा और संस्कार को अपनाता है वो उच्च मुकाम को हासिल करता है । आज के आधुनिक दौर में ब्राह्मणों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने से ही ब्राह्मण समाज को एक सही दिशा में ले जा सकते हैं । आज की बैठक में विनीता पांडेय को महिला नगर पालक पद पर मनोनीत किया गया है अब विनीता पांडेय समाज की दबी , कुचली , शोषित , पिछड़ी महिलाओं का भी ब्राह्मण विकास परिषद से जोड़ते हुवे उनका विकास करेंगी और इन महिलाओं को एक मंच देकर उनके अंदर की प्रतिभा का विकास करेंगी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवीश तिवारी , नागेंद्र मिश्रा , रामानंद मिश्रा , प्रशांत पांडेय , आचार्य अमित पाण्डेय , गजेंद्र पांडेय , हिमांशु पांडेय , सुमन उपाध्याय , संगीता द्विवेदी , पूनम पांडेय , बेबी पांडेय , आदि लोग मौजूद थे ।

