उमाशंकर ओमर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष सदस्य नामित

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर ओमर को व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंडल स्तर पर व्यापारियों उधमियों एवं निर्यातकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु गठित समिति का विशेष सदस्य / प्रतिनिधि नामित किया गया है, जो कि आजमगढ़ एवं आजमगढ़ मंडल के सभी सम्बंधित जिलों में प्रतिनिधित्व करेंगें ।
उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता द्वारा दी गई है।

व्यापारियों , उधमियों एवं निर्यातकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद एवं मंडल स्तरीय व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु की बैठक प्रत्येक माह जनपद स्तर पर जिलाधिकारी एवं मंडल स्तर पर मंडलायुक्त द्वारा नियत तिथि एवं स्थान पर किये जाने की व्यवस्था पूर्व में ही विधमान है ।

मंडल स्तर पर गठित उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में कमिश्नर पुलिस , ए डी जी , आई जी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारीगणों के साथ शासनादेश में उल्लेखित समस्त अधिकारीगण उपस्थित होकर नामित विशेष प्रतिनिधि की व्यापारिक समस्याओं से संबंधित बात को गंभीरता से सुनेंगें , माननीय विशेष प्रतिनिधि के सुझावों के अनुसार व्यापारिक समस्याओं का उचित निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ।

व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उमाशंकर ओमर को विशेष मंडल प्रतिनिधि के रूप में नामित किये जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मऊ के समस्त पदाधिकारीगण एवं व्यापारी सदस्य हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त, आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर,जिला महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू मुन्ना, विजय शंकर गुप्त ,शिव कुमार जयसवाल, अभय तिवारी, डॉक्टर धर्म सिंह, शफीक डायमंड, श्रवण कुमार सर्राफ, प्रेमचंद यादव, प्रदेश युवा मंत्री डॉ वीरेंद्र गुप्ता, कोपागंज अध्यक्ष अमृतलाल, जगदीश प्रसाद गुप्त,रतनपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू इत्यादि प्रमुख हैं।