दिनांक 13.08.20 को थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रणवीरपुर के पास से विष्णु राजभर पुत्र भोला निवासी नियामुपुरा थाना सरायलखंसी, अम्बिका राजभर पुत्र हरदेव राजभर निवासी चकजियन थाना सरायलखंसी के कब्जे से वध के लिए जा रही एक पिकप (यूपी 30 एटी 2915) में लदे 02 राशि गाय बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 650/20 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

