Mau- अनलाॅक-2 अनुपालन कराये जाने को लेकर जनपद मऊ पुलिस की कार्यवाही


Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

अनलाॅक-2 अनुपालन कराये जाने को लेकर जनपद मऊ पुलिस की कार्यवाही
कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी अनलाॅक-2 दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 02.07.20 को सुबह 8 बजे से दिनांक 03.07.20 को सुबह 8 बजे तक जनपद के समस्त 85 बैरियर प्वाइंट (30 हाटस्पाट एरिया) पर चेकिंग के दौरान कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध अन्र्तगत धारा 188 भादवि में 06 अभियोग पंजीकृत किया गया, 1674 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 110 वाहनों का चालान तथा 1150 रुपये शमन शुल्क वसूले गये।
साथ ही साथ मास्क न लगाने वाले 261 व्यक्तियों से 07 हजार 800 रुपये जुर्माना, रात में बेवजह घूमन वाले 05 व्यक्तियों से 500 रुपये जुर्माना व दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 151 व्यक्तियों से 10 हजार 500 रुपये सहित कुल 18 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन कराया जा रहा है।