| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
1. नगर क्षेत्र में भीटी तमसा पुल से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहाजीपुरा क्षेत्र के समस्त दुकाने एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे परंतु जनसामान्य के आवश्यक आपूर्ति हेतु निम्न किराना एवं मेडिकल स्टोर प्रात 10:00 बजे से अपहरण 4:00 बजे तक खुले रहेंगे।
खुलने वाली दुकानों की लिस्ट- यहां पढ़ें
2. सभी आवश्यक सेवाएं यथा विद्युत/चिकित्सा/सफाईकर्मी राजकीय अधिकारी/कर्मचारी/ पुलिस राजकीय कार्यों हेतु (विभागीय फोटो पहचान पत्र के साथ) आवागमन कर सकेंगे।
3. एनएच 29 एवं गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ होते हुए मिर्जाहाजीपुर तक मुख्य मार्ग चालू रहेगा।
4. संचालित मुख्य मार्ग (क्रम संख्या 3 के अनुसार) पर अवस्थित हॉस्पिटल/नर्सिंग होम/डेंटल हॉस्पिटल/मेडिकल स्टोर (हॉस्पिटल द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र के साथ) आदि खोलने हेतु अनुमन्य होंगे।
5. रोडवेज की बसों का संचालन चालू रहेगा।
6. रोडवेज बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन चालु रहेंगे। रेलवे एवं रोडवेज का आवागमन निर्बाध रूप से चलता रहेगा।
7. दूधवाले/दूधिया द्वारा दूध की आपूर्ति चालू रहेगी।
8. सब्जी आदि की आपूर्ति हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिससे जन सामान्य को फल सब्जी आदि का निर्बाध आपूर्ति होती रहे।
9. आदेश का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों/व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जुर्माना/सीज/आपदा अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराने एवं अन्य अधिनियमों यथा मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
10. अति आवश्यक सेवाओं एवं कार्य हेतु पास/अनुमति जारी होंगे। जो अनुमन्य होगा।
Attachment here- Read


