Ballia- बलिया के रोहित ने किया नाम रोशन, पुणे यूनिवर्सिटी में हासिल किया गोल्ड मेडल

Ballia ke Rohit ne pune University


Ballia (बलिया) के खबरों के लिए Hindi Net News कि वेबसाइट को सेव करें। और Ballia (बलिया) कि हर समाचारों से अपडेट रहें सिर्फ Hindi Net News पर। Ballia News (बलिया न्यूज़)।

बलिया(Ballia) के कर्ण छपरा से ताल्लुक रखने वाले रोहित कुमार सिंह(Rohit Kumar Singh) ने शहर का नाम रौशन किया है. रोहित ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है.

आपको बता दें कि रोहित(Rohit) पुणे की सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं जहाँ से पढ़ाई कर उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है. इतने शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनका नौकरी में सेलेक्शन भी हो गया है.

कैम्पस से ही उन्हें नौकरी मिल गयी है. अभी वह आई सी आई सी आई बैंक(ICICI Bank) में बतौर मैनेजर काम कर रहे हैं. रोहित(Rohit) के पिता नेवी में थे. अभी वह रिटायर हो चुके हैं और मुंबई में रह रहे हैं.

रोहित(Rohit) का एक भाई है जो उम्र में उनसे छोटा है. वहीँ पिता की नौकरी अलग अलग शहरों में होने की वजह से इसका असर रोहित(Rohit) की पढाई पर भी पढ़ा.

उन्होंने कई शहरों में रहकर पढ़ाई की और आखिरकार अपनी मंजिल में पहुंचकर यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने साल 2014 में महाराष्ट्र कामन इंटरेंस का टेस्ट पास किया और पुणे यूनिवर्सिटी(Pune University) में बीई में एडमिशन लिया. 2018 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की.

वहीँ अब इस साल यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्हें गोल्ड मेडल से नवाज़ा गया है. पूरी यूनिवर्सिटी में वह तीसरे नंबर पर आये थे. बीई मेकेनिकल में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है

Ballia (बलिया) कि खबरों से अपडेट रहें।