कोपागंज : - ब्लाक बना तालाब


Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

कोपागंज। सोमवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वही क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा में आकाशीय बिजली गिरनेसे घरो का हजारो का इलेक्टिक का सामान जल गया। 

               कोपागंज ब्लॉक में सोमवार की रात्रि से हो रही भीषण बारिश जहा ब्लॉक परिसर जल जमाव के कारण सड़क झील में बदल गया है । वही ग्राम सभाओ के निचले हिस्सों में जल जमाव के कारण आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कोपा कोहना के रामजन्म पब्लिक स्कल से हरिजन बस्ती में जाने वाले मार्ग पर जल जमाव के कारण लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामवासियो द्वारा द्वारा कई बार बीडीओ को आवेदन देकर जल जमाव की समस्या से अवगत कराया गया। यहां तक की आंदोलन करने की चेतावनी तक दी गई । सन्देश यादव रमेश प्रेम आदि ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान के लिए क्षेत्र में नाला निर्माण कराये जाने की मांग की है। बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। वही क्षेत्र के खुखुंदवा में हाई वोल्टेज तार पर विजली गिरने से कई घरो का इलेक्टिक और इलेक्ट्रॉनिक का सामान जल गया। गांव धनंजय राय ,अविनाश पांडेय ने बताया की रात्रि में बारिश के दौरान अचानक हाई वोल्टेज होने से घर का पंखा इन्वर्टर आदि सामान सामान जल गया है। वही ग्राम सभा सहरोज में बिजली गिरने से नरेंद्र राय का बारजा गिर गया और घर का इलेक्ट्रिक का सामान जल गया।