| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन/पर्यवेक्षण में अवैध व फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 08.07.20 को त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक पंकज सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासी भीटी/भुजौटी थाना सरायलखंसी मऊ के के लाइसेंसी रायफल व कारतूसों के बारे में जांच की गयी तो कारतूसों का हिसाब देने में असमर्थ रहे जिस पर उक्त असलहे व 03 जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 588/20 धारा 30 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया गया तथा शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के पूर्व मालिक राजन सिंह व उमेश सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी मऊ जो मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य थे तथा थाना दक्षिणटोला क्षेत्रान्तर्गत हत्या मामले में आरोपित होने के के कारण फर्म से निस्कासित कर दिये गये तदोपरांत वर्तमान में पंकज सिंह उपरोक्त व रामपरिख सिंह, त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के 50-50 परसेंट के मालिक हैं।


