| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊ शहर में कल से 15 दिन का लॉक डाउन
मऊ। गाजीपुर तिराहा से पूरा नगर 15 दिन के लिए पूर्णतः बन्द।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए यह निर्णय लिया है। गौरतलब हो कि कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कंटेनमेंट जोन के लोगों द्वारा बैरियर खोलकर आवाजाही की जा रही है, जिससे लगातार संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उक्त बातों को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अगले 15 दिनों तक समूचे नगर क्षेत्र में लाक डाउन का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।


