| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊ : विकास खंड परदहां के बगली पिजड़ा में लाखों की लागत से बन रहे पशु आश्रय केंद्र का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि छह माह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जितना आश्रय केंद्र बना था, उतना ही दूसरे निरीक्षण में भी पाया गया।कोई नया कार्य नहीं हुआ था,यह देख सीडीओ भड़क गए। उन्होंने 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दिया कि अगर नियत समय तक पशु आश्रय केंद्र नहीं बना तो निश्चित तौर से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मसला है कि जिस मामले को स्वयं मुख्यमंत्री तवज्जो दे रहे हों, उसमें इतनी घोर लापरवाही हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत को चेतावनी दी।

