आगामी बरसात को मद्देनजर रखते हुये नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों की सफाई की जा रही है सुनिश्चित-तय्यब पालकी
मऊनाथ भंजन। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 4 मु0 ताजोपुर (सुखा पट्टी) एन0एच0 29 श्री इन्द्रदेव के मकान से श्री ब्रहमदेव का मकान होते हुए राजनाथ यादव के मकान तक लगभग 31.12 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, आर0सी0सी0 पटिया व इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वार्ड सभासद मुकेश सिंह की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथो सम्पन्न हुआ। सभासद मुकेश सिंह ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री पालकी का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण करते हुये पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि बरसात निकट है इसलिये हमने नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों की सफाई सुनिश्चित करायी है। उन्होने कहा कि आगामी बरसात को मद्देनजर रखते हुये उन्होंने जमादारों को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर नगर क्षेत्र स्थित सभी नालों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करायें ताकि जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाये और बरसात का पानी आसानी से नगर क्षेत्र से बाहर निकल जाये। पालिकाध्यक्ष ने बताया लाॅक डाउन एवं कोविड-19 के चलते नाला सफाई का कार्य करने वाले मज़दूर रांची पलायन कर गये है जिससे नाला सफाई का कार्य कराने में परेशानिया उत्पन्न हो रही है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि देश इस वक्त वैश्विक महामारी कोविड-19 से जुझ रहा है, सरकार इस महामारी से लड़ने में हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि इस युद्ध को सभी मिलकर लड़े, क्योंकि सामूहिक प्रयास, एकजुटता एवं आम जनमानस के सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।

