5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल सुधार गृह के परिसर में पौधारोपण किया गया.
जिला प्रोबेशन अधिकारी के सौजन्य से बाल सुधार गृह परिसर में आम, अमरूद, लीची आदि फलदार वृक्ष लगाकर "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" का अच्छा संदेश दिया गया l मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री समर बहादुर सरोज बाल कल्याण से शिव कुमार राम, श्रीमती विनीता पांडेय, शिवानंद सिंह, रेनू पांडेय, अर्चना राय,बाल सुधार गृह के अधीक्षक के साथ-साथ कर्मचारी गण उपस्थित रहे l
अंत में श्रीमती विनीता पांडेय ने संकल्प करवाया कि - "पर्यावरण बचाना है तो वृक्ष लगाना है"l

