लखनऊ--डीजल,पेट्रोल के दामों को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने किया प्रदर्शन ,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रमुख मांगे।


Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

लखनऊ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का आज अनोखा प्रदर्शन बढ़ते डीज़ल,पेट्रोल के दामों के मुद्दे को लेकर अपने आवास से सभी विधायको के साथ साइकिल,तांगा से विधान सभा के लिए निकले तभी भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने उनको जाने से मना किया। ओम प्रकाश राजभर और पुलिस में न जाने को लेकर नोकझोक हुई, पुलिस ने उनको जाने नहीं दिया तभी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। बढ़ती महंगाई को लेकर विधायकों के साथ बैठेंगे धरने पर, वही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी ओमप्रकाश राजभर धरने पर बैठने को लेकर पुलिस को मांग पत्र दिया।