26 जून 20 --आम आदमी पार्टी मऊ द्वारा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में मनमाने ढंग से बेतहासा बृद्धि किये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए अपने हाथों में स्लोगन लिखे हुए पोस्टर लेकर विरोध जताया,और मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज को ज्ञापन सौपते हुए माँग की कि डीजल और पेट्रोल की बढी हुई कीमतें वापस ली जायं और पेट्रोलियम पदार्थों को जी.एस.टी. के दायरे में लाया जाय।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शाह आलम 'उल्फत', जिला महासचिव अविनाश सिंह,नदीम मुर्तजा, संजीव रावत,पुष्पेन्द्र राणावत, एजाजुद्दीन सिद्धिकी,एहतेशाम अहमद, देवब्रत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

