मऊ --- मऊ गैस एजेंसी दक्षिण टोला के दक्खिन साइड (जठमल पोखरा) वार्ड नं 35 बुलाकीपुरा नई बस्ती की ओर जाने वाला एक मात्र रोड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है ये रोड तीन सालों से जर्जर हो गया है नालियां बजबजा रहीं हैं,जगह जगह बीसों गड्डे हो चुके हैं और नालियाँ भी टुट चुकीं है जिससे नालियों का पानी बह कर उन गड्डो में जमा हो जाता है और हमेशा पानी रोड पर लगा रहता है जिससे आने जाने लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है
ये रोड कासिमपुरा कब्रिस्तान होते हुए हाजी मुहम्मद सालेह रोड से खिरीबाग में मिल जाता है, बरसात के दिनों में इस रोड की स्थिति और भी खराब हो जाती है आधा घंटा बारिश होने पर भी हफ्तों पानी जमा रहता है जब तक वो सुख न जाए, क्योंकि अभी तक इस रोड पर नालियों का सही निर्माण नहीं हो सका, हालांकि वार्ड की सभासद महोदया, गजाला सरवर का कारखाना इस रोड पर ही है मगर न जाने कब कान पर जूं रेगेंगी/नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष महोदय का ध्यान इस तरफ आकृष्ट करना चाहते हैं

