कोपागंज --घरों का गंदा पानी बहाये जाने को लेकर भाजपा जिला महामंत्री से की शिकायत

Oi


कोपागंज मऊ । क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा गांव में आने जाने वाले मुख्य रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगो द्वारा जबरदस्ती घरों का गंदा पानी बहाये जाने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही है । यही नही अब तक उक्त रास्ते पर पानी बहने से फिसल के चलते दर्जनों लोग गिरकर चुटहिल हो गए है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार लिखित व मौखिक ब्लाक मुख्यालय पर किया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही की गयीं । इससे खिन्न ग्रामीणों ने जिलामुख्यालय पहुँच भाजपा कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है । मामले को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा जिलामहामंत्री ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी को मौक़े पर पहुँच समस्या के निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया है । 

कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत खुखुंदवा में गांव के अंदर जाने वाले मुख्य रास्ते पर कुछ लोगो द्वारा हैंडपंप व शौचालय के अलावा घर का गंदा पानी जबर्दस्ती गत एक वर्ष से बहाया जा रहा है । उक्त पानी रास्ते पर बहने से जबरदस्त फिसलन भी हो गयी है जिससे अब तक दर्जनों लोग गिरकर घायल भी हो चुके है । उक्त रास्ता मुख्य मार्ग होने से ग्रामीणों का आवागमन भी हमेशा होता रहता है । इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार ब्लाक मुख्यालय पहुँच खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत के अलावा ग्राम पंचायत सचिव से लिखित व मौखिक शिकायत किया तो एडीओ पंचायत व सचिव ने मौके पर पहुँच समस्या से रूबरू हो जल्द से जल्द हल कराये जाने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया । इससे खिन्न हो ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुँच भाजपा कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और आप बीती सुनाया तो भाजपा जिलामहामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने समस्या से अवगत हो तत्काल खण्ड विकास अधिकारी को लिखित देते हुए तत्काल समस्या का हल कराये जाने का निर्देश दिया है ।