उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी ने किसानों व बुनकरों संबंधी आठ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

                         
मऊ ---उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री इकबाल अहमद अंसारी के नेतृत्व में दिनांक 27- 28 मई अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय ऑवाहान पर मजदूर किसान मंच के द्वारा दिए जाने वाले मांग पत्र के समर्थन में बुनकर वाहिनी द्वारा माध्यम श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेके सचान को सौंपा जिसके माध्यम से भूमिहीन किसानों व बुनकर मजदूरों व छोटे मझोले उद्योग के सभी कर्ज माफ करने , सभी किसानों का समर्थन मूल्य सी-2 के तहत 50% समर्थन मूल्य की घोषणा करने तथा बुनकरों की तैयार माल की खरीदारी व्यवस्था करने, लॉक डाउन की पूरी अवधि में बुनकरों व किसानों का बिजली का बिल शून्य करने , सभी बुनकरों का रजिस्ट्रेशन करा कर यथासंभव आर्थिक लाभ पहुंचाने संबंधित मांग पत्र सौंपा /प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश संगठन मंत्री शक्ति हरिश्चन्द्र भारती मंडल आजमगढ़ अध्यक्ष आदम अंसारी आदि उपस्थित थे/