सडक में गडढ़े है या गडढें में सड़क- उपजिलाधिकारी घोसी को दिया ज्ञापन।



घोसी संघर्ष समिति घोसी ने उपजिलाधिकारी घोसी को दिया ज्ञापन

घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में घोसी से नदवासराय सड़क एवं मधुबन सड़क के लिए अपने सहयोगियों के साथ घोसी के उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को  4 सूत्रीय ज्ञापन दिया, जिसमे अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि घोसी से नदवासराय लगभग सात किलोमीटर एवं मधुबन सड़क पर लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क आज तक नहीं बनी बताते चलें कि घोसी से नदवासराय सड़क में इतने गड्ढे हैं कि कोई भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है, पता ही नहीं चल रहा है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है पिछले साल 2019 में घोसी संघर्ष समिति घोसी एवं नदवासराय के लोगों ने मिलकर नदवासराय में एक आंदोलन किया था जिसमे उपजिलाधिकारी घोसी ने इसे बहुत ही गम्भीरता से विचार करते हुए एक्सईएन को कहा तो ठेकेदारों ने काम शुरू किया लेकिन मात्र 2 किलोमीटर सड़क बनाकर भाग गए तब से लेकर आज तक यह सड़क वैसे ही है 2019 में माननीय उपजिलाधिकारी घोसी ने कहा कि मार्च 2019 में यह सड़क बन जाएगी लेकिन अब जून 2020 आ गया है और बरसात भी आ गई है लेकिन नदवासराय में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं, महामंत्री खुर्शीद खान ने कहा कि इस सड़क पर गाड़ी तो छोड़िए पैदल चलना भी दूभर है ,माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश भी है कि सभी सड़क बरसात से पहले बन जाने चाहिए लेकिन नदवासराय वाली सड़क पर कोई काम नहीं हो रहा है जिससे आमजनमानस काफी आक्रोशित है अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि यदि जून में यह सड़क नहीं बनी तो घोसी संघर्ष समिति घोसी आंदोलन से लेकर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो जाएगी जिसकी सभी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री खुर्शीद खान,नौशाद खान,शेख हिसामुद्दीन, राजेश जायसवाल, गोपाल साहनी, अरविंद कुमार मौर्य,, जाहिद खान, अहमद खान, रियाजुल मुन्ना, सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे
अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में आंदोलन किया जाएगा क्योंकि यह सड़क हमे कमिशनरी आजमगढ़ से जोड़ती है ।