कोपागंज। स्थानीय कसबे के मो फुलेलपुरा निवासी शिया वर्ग के दो छात्रों सहित तीन युवकों की 18 मई की रात्रि लखनऊ से घर आते वक्त आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।शुक्रवार की शाम समाजवादी पार्टी के यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो एबाद अपने दलबल के साथ मृतक छात्रों के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए जानकारी दिया की विगत 11 जून को मृतक छात्रों के परिजनों के खाते में समाजवादी पार्टी की तरफ से एक एक लाख रूपये डाल दिए गए है।
जानकारी के अनुसार कसबे के मोहल्ला फुलेलपुरा निवासी शिया वर्ग के तीन युवक लखनऊ स्थित मदरसा तंजीमुल मक़ासिव में रहकर पढ़ाई करते थे। युवको के घर वाले 18 मई की रात्रि 7 बजे अपने निजी वाहन से लखनऊ लाने के लिए गए थे। वापस आते वक्त आजमगढ़ के अतरौलिया के पास सड़क के किनारे खड़ी शराब से लदी डी सी एम् गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दिए। जिसके चलते जमीर हसन 30 वर्ष ,अली मोहम्मद 21 वर्ष और मोहम्मद जौन 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। जैसे ही इसकी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुयी तत्काल पार्टी फंड से मृतकों के परीजनो के खाते में एक लाख रूपये मुआवजा के रूप में भेज दिए। शुक्रवार की शाम यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो एबाद ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु ब्लॉक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह ,अनिल यादव अब्दुल कुद्दुस अंसारी को साथ लेकर मृतक के परिजनों के घर पहुंच कर सांत्वना देते हुए उनके खातों में भेजी गयी रुपयों की जानकारी दिया।

