| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 (श्री सूर्यप्रताप शाही जी) द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी मऊ का निरीक्षण किया गया। मा मंत्री जी द्वारा किसानों से बताया गया कि कृषि केंद्र की मुख्य भूमिका किसानों को जागरूक करना है। कृषि केंद्र के सहयोग से आप कृषि को किस प्रकार अपनाएंगे तथा जैविक एवं रासायनिक खादों का किस प्रकार उपयोग करेंगे जिससे आपकी खेती अच्छी हो सके। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की यह मंशा है कि कृषि विज्ञान केंद्र और क्रियाशील करना है उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी को 2022 तक दोगुना करना है इसके लिए अलग-अलग तरह की योजना किसानों के लिए चलायी जा रही है। उक्त अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा भूमि को कृषि उपज भूमि बनाना मृदा उर्वरक का संरक्षण करना, ऊसर क्षेत्र में फसल उत्पादन करने की तकनीकी आदि को विस्तारपूर्वक किसानों से बताया गया।
उक्त अवसर पर यस0येन0 सिंह चौहान, ऐ0पी0 राव, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।


