मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज गांव चहरे में उस वक्त हड़कम्प मच गई । जब पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर पर गावँ के ही कुछ लोगो ने हमला बोल दिया और लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई । जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए । वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उपचार चल रहा है । इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई लेकिन गोली से कोई हताहत नही हुई । फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।
इस मामले में घायल व्यक्ति ने बताया कि कि हमारे भाई गांव के प्रधान हैं और अंकुर राय और मनीष राय से चुनावी रंजिश काफी समय से चल रही है जिसके बाद आज अंकुर राय और मनीष राय सहित काफी संख्या में लोगों ने हमारे घर पर धावा बोल दिया इसके बाद जमकर लाठी डंडों से मारने लगे । जितने हमारे घर के पांच गंभीर रूप से घायल हो गए । साथी घायल व्यक्ति ने बताया कि अंकुर राय ने गोली भी चलाई है लेकिन गोली लगी नहीं है हालांकि इस मामले में पुलिस ने खबर लिखने तक कोई कार्रवाई नहीं की है ।
