- मऊ - आज दोपहर बाद 4 बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से 1200 मजदुरों का जत्था पहुचा मऊ।
- मऊ रेलवे स्टेशन पर सभी की हो रही है थर्मल स्कैनिंग के साथ मेडिकल चेकअप।
- 30 से ज्यादा जनपदों के श्रमिक उतरे इस ट्रेन से मऊ।
- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे स्टेशन पर डीएम, सीएमओ सीओ सिटी ,सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी है मौजूद
- रास्तो पर बैरिकेटिंग लगाकर बड़ी संख्या में है पुलिस बल तैनात।
- मऊ रेलवे स्टेशन पर उतर रहे सभी मजदूर। मऊ प्रशासन की तरफ से खाने पीने की व्यवस्था की गई
कोरोना वायरस को लेकर पुरे देश में लाकडाउन है और जो मजदूर सुरत , अहमदाबाद सहित कई राज्यों में फंसे थे उनके सरकार द्वारा आज स्पेशल ट्रेन से मऊ जंक्शन भेजा गया है |जहाँ जिला प्रशासन द्वारा आज उन्हें रेलवे जंक्शन पर उतारा गया और सभी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग कराकर सभी लोगो को रोडवेज बसों से उनके घरो को भेजा गया | वही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सहित बीजेपी विधायक विजय राजभर स्वंय स्टेशन पहुंचकर मजदूरों को खाना व् गमछा दिया गया | बताया जा रहा है की ३३ जिले के रहने वाले १२०० मजदूरों को रोडवेज बसों से उनके घर भेजा गया है | वही कल से चली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को सिर्फ बीती रात में खिचड़ी और पानी दिया गया है जबकि १८ घंटो से यात्री भूखे है | साथ ही इन मजदूरों से टिकट के पैसे भी लिए गये है |

