कोपागंज मऊ।प्रवासी मजदूरों का पैदल अपने घर जाने और इस दौरान भूख और दुर्घटनाओ से उनकी मौत होने की खबरों को देखकर उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा हर थानों और नगर पंचायतो को निर्देश दिया कि रास्तो से पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोककर खाना पीने की व्यवस्था करते हुए वाहन द्वारा घर भेजने की व्यवस्था करें।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोपागंज नगर पंचायत ने रविवार की सुबह प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टेंट ,कुर्सी ,पानी का टैंकर और खाने पीने की व्यवस्था किया है।इस दौरान वहां से गुजरने वाले पैदल प्रवासी मजदूरों को रोककर खाना पानी दिया जा रहा है।साथ ही साथ वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य स्थल की तरफ रवाना किया जा रहा है।
कोपागंज नगर पंचायत ने पैदल प्रवासी मजदूरों को रोककर खाना पानी दिया।