कोपागंज मऊ। एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार इस महामारी की घड़ी में गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए नई नई योजनाएं ला रही है ताकि कोई भूखा न रहे । इसी के तहत लॉक डाउन को देख आपूर्ति विभाग द्वारा इस बार कार्ड धारकों खाद्यान्न के साथ साथ 1 किलो चना भी दिया जा रहा है । ब्लाक व नगर पंचायतो की कुल 118 सार्वजनिक विरतण प्रणाली की दुकानों से सुबह से देर शाम तक कार्ड धारकों की भीड़ लग जा रही है और कार्ड धारक इसका लाभ भी ले रहे है । जबकि समय समय पर विभागीय अधिकारियों का भी चक्रमण जारी है और पूरे सोशल डिस्टेंसिग के तहत वितरण करा रहे है ।
कोपागंज विकास खंड के 81 गांवों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 99 व नगर पंचायत कोपागंज तथा अदरी में 19 दुकाने है , इस तरह कुल 118 दुकाने है । इस बार सरकार द्वारा लंबे लॉक डाउन व कोई भी गरीब , असहाय भूखा न रहे को देखते हुए इस बार खाद्यान्न के साथ साथ कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 1 किलो चना व प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा । गत 15 मई से पूरे ब्लाक व नगर पंचायत में वितरण शुरू है । स्थिति यह है कि सुबह से शाम तक कोटेदारों के यहाँ कार्ड धारकों की लंबी भीड़ लग जा रही है । वही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह, वरिष्ठ लिपिक गगन कुमार सिंह स्वयं चक्रमण कर कार्ड धारकों को अपनी उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण करा रहे है । इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि जो भी 27 मार्च तक राशन कार्ड जारी किये गये है उन्हें खाद्यान्न व चना यूनिट के हिसाब से करे । अगर किसी भी कोटेदार की वितरण को लेकर शिकायत मिली तो कार्यवाही तय है ।

