इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन मऊ द्वारा जिला न्यायाधीश मऊ को स्नेटाइजर मशीन और थर्मल स्कैनर मशीन दिया गया । इस अवसर पर बोलते हुए इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि इस देश व्यापी कोरोना वायरस महामारी में सभी लोगो को कोरोना वायरस से बचने के नियमो का पालन करना चाहिए तथा जनपद न्यायालय में आना से पूर्व मास्क व स्नेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए क्योकि आप सुरक्षित रहेगंे तो पूरा जनपद सुरक्षित रहेगा। इसीलिए आज इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन मऊ द्वारा स्नेटाइजर मशीन और थर्मल स्कैनर मशीन दिया गया जिससे न्यायालय में प्रवेश पूर्व लोगो को स्कैन व उनके हाथो को सेनटाइज किया जा सके। इस अवसर पर आई0एम0ए0 सचिव डा0 सी0एस0 साहनी,डा0 सुजीत सिंह,एडवोकेट अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

