मऊ -- विभिन्न राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी श्रमिक बंधुओ के जलपान की वयवस्था


हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ द्वारा विभिन्न राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी श्रमिकों के जलपान की वयवस्था बलियां मोड़ पर किया गया।जिसमें आने वाले प्रवासी श्रमिक बन्धुओं का हाथ सेनेटाइजर से धुलवाकर उन्हें पानी बिस्कुट व केला दिया गया।इस अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा आज पूरे उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिक बन्धु अपने अपने जनपद व गांवों में वापस आ रहे हैं।सम्पूर्ण भारत मे लाकडाउन की वजह से जलपान आदि की दुकाने बंद पड़ी हैं जिससे श्रमिक बन्धुओं को बहुत ज्यादा समस्या हो रही है।उत्तर प्रदेश की पूज्य योगी जी की सरकार प्रदेश के सभी श्रमिक बन्धुओं को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।हम सबका भी दायित्व बनता है कि इस विपत्ति के समय जो सम्भव हो सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए लोगों की मदद करनी चाहिए।यही मानव धर्म है।उक्त कार्यक्रम में मनीष पाण्डेय,पुनीत बरनवाल,रवि कुमार,बृजेश राजभर,भूपेंद्र सिंह,विजय सिंह उपस्थित रहे