ग्रापए के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालेश्वर लाल की मनाई गई पुण्यतिथि



मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालेश्वर लाल की
पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण करके शुरु किया और उपस्थित पत्रकार साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संगठन यशस्वि पिता के पुत्र सौरभ कुमार के द्वारा संचालित किया जा रहा है और संगठन नित नई उचाईयों को छू रहा है। संगठन के प्रयास से ही कोरोना वारियर्स के रुप में शहीद हुए पंकज कुलश्रेष्ठ को सूबे की सरकार ने दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। संगठन पत्रकार हितों के लिए  सदैव आदरिणीय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी स्व. बालेश्वर लालजी के बताये रास्ते पर चलने का काम करेगा। महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारहितों के लिए सदैव भूमिका निभाता रहा है। वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के महामंत्री नागेन्द्र राय ने कहा कि स्व. बालेश्वर लालजी के हुए बताये हुए रास्ते पर हम चल करके ही पत्रकार हितों की रक्षा की जा सकती है। इस मौके पर संजय राय, डा. आजाद नोमानी रंजीत राय, आनन्द कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, रविकर यादव, बृजराज कुमार, अशोक यादव, आलोक कुमार, नागेन्द्र गौतम, जितेन्द्र वर्मा व मु. अशरफ आदि मौजूद रहे।