भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर एफ आई आर दर्ज।



जिला-ग़ाज़ीपुर
रिपोट-अभिषेक सिंह 9415572854
उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री व भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जो गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा से विधायक हैं इन्होंने लॉक डाउन के दौरान 6 मई को करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में अपने लोगों के बीच एक चौपाल का आयोजन किया था जिसमें वह सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगाकर सरकार विरोधी बातें आमजन लोगों से कर रहे हैं साथ ही वह स्वयं और चौपाल में शामिल अन्य व्यक्ति में से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ाई गई थी जिसका वीडियो वायरल हो गया और वीडियो वायरल होने पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक को इसके संबंध में एक शिकायती पत्र और वीडियो ईमेल के द्वारा भेज कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए करीमुद्दीनपुर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।