कोपागंज- नशे में धुत बदमाशों ने चलाये ईट -पत्थर


कोपागंज मऊ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरौता मे मंगलवार की देर रात्रि शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर हुडदंगियो ने युवक के घर पर ईट पत्थर चलाने लगे।जिससे युवक के छत और बरामदे में रखा सामान टूट फुट गया।युवक ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दिया ।सूचना पाकर मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हंगामा करने वाले फरार हो गए।युवक ने 7 लोगो के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

        जानकारी के अनुसार गिरीश तिवारी पुत्र सूर्यनाथ तिवारी मंगलवार की रात्रि 9 बजे अपने घर सोने की तैयारी कर रहे थे तभी 6 -7 की संख्या में नशे में धुत होकर युवक उनके दरवाजे पर हंगामा करने लगे।गिरीश द्वारा मना करने पर युवकों ने गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा दिया।गिरीश अपनी जान बचाने के लिए अपने घर मे घुस कर दरवाजा बंद कर लिये।दरवाजा बंद कर लेने पर नशे में धुत युवक ईट पत्थर की बारिश करने लगे।जिससे गिरीश के बरामदे में और छत पर रखा कुर्सी ,मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गया।उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर जबतक पुलिस पहुचती तबतक हंगामा करने वाले फरार हो गए। युवक ने 7 लोगो के विरुध्द नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही मामले की छानबीन में जुट गई है                                                       
मधुसूदन तिवारी की रिपोर्ट