घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने पूरे शहर एवं गांवों में रूट मार्च कर रहे C O घोसी, कोतवाल घोसी एवं नायब तहसीलदार सहित सभी पुलिसकर्मियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि गुलाब का फूल शान्ति का प्रतीक है और हमारे सभी पुलिसकर्मी रात दिन शहर में दौड़कर लोगों की सेवा कर रहें हैं तो हमलोगों का फर्ज बनता है कि उनका हौसला बढ़ाया जाए बताते चले कि 24 मई को ही पन्नालाल जायसवाल की पुण्यतिथि भी थी तो उनकी याद में C O घोसी अभिनव कन्नौजिया द्वारा बृक्षारोपण भी कराया गया एवं अंगवस्त्र देकर C O घोसी अभिनव कन्नौजिया को सम्मानित भी किया गया एवं सभी को हैंड सेनेटाइजर एवं मास्क का भी वितरण किया गया घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, राजेश जायसवाल, लालबिहारी गुप्ता, शिवम साहू,सुदर्शन कुमार, अशोक श्रीवास्तव, राजेश निषाद सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे ,अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

