एंकर - उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के भीटी में ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा जनपद से गुजरने वाले प्रवासीय मजदूरों को भोजन पैकेट का वितरण किया गया । ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं से प्रातः सुबह से ही खुद 1000 लोगों के लिए भोजन बना कर वितरण किया । इस दौरान ब्राह्मण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ एस सी तिवारी एवं राम जी उपाध्याय भी मौजूद रहे ।
इस दौरान परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ एस सी तिवारी ने कहा कि आज परिषद द्वारा जनपद से गुजरने वाले प्रवासी मजदूर जो बलिया , महराजगंज , गोरखपुर जा रहे है उनको भोजन पैकेट दिया जा रहा है । भोजन पैकेट में पूड़ी , सब्जी , बुनिया , पानी का पैकेट दिया गया है । ऐसे में ये कहना गलत नही होगा कि भूखे लोगों को भोजन कराना ही सच्चा धर्म है ।
वही ब्राह्मण विकास परिषद के नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय ने कहा कि मानव का शरीर पाने वाले मानव की सेवा करते है तो उससे अच्छी सेवा दुनिया मे नहीं है । आज हजारों किलोमीटर पार करके दूसरे प्रदेश के प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे अपने घर पहुंचना चाह रहे है । ऐसे में उनके कुछ पीड़ा को कम करते हुवे उनको भोजन दे कर उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने में हम लोग थोड़ी मदद कर रहे हैं जिससे इन मजदूरों को परेशानी न हो । नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय ने बताया कि अभी आगे भी इन प्रवासीय मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती रहेगी । इस दौरान भोजन वितरण में मुख्य रूप से राम जी उपाध्याय , पंकज उपाध्याय , अजय तिवारी , गजेंद्र पांडेय , राजन पांडेय , रवीश तिवारी , प्रशांत पांडेय , लालू चौबे , अमित पांडेय , नागेंद्र मिश्रा , अखंड प्रकाश पांडेय , विनीता पांडेय , संगीता द्विवेदी , गीता द्विवेदी , श्वेता पांडेय , श्रेया पांडेय , लक्ष्मी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।


