मऊ - नगर में सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया


मऊ -- मुख्य अग्निशमन अधिकारी मऊ द्वारा नगर में सैनिटाईजेशन का कार्य कराया गया।
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए फायर विभाग द्वारा मऊ नगर में हेड पोस्ट आफ़िस, सिन्धी कालोनी चौकी,हठ्ठी मदारी चौकी, सदर चौक,संस्कृत पाठशाला व आर्य समाज मंदिर तक लगभग 6 किलोमीटर तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सैनिटाईजेसन का कार्य फायर सर्विस मऊ की टीम द्वारा वाटर मिक्सड हाई प्रेसर गाड़ी व बड़ी गाड़ी 4000 लीटर से किया गया।