गाजीपुर जनपद के मरदह ब्लाक में मिला एक कोरोना संक्रमित।


सोमवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया जब मुंबई से घर लौटा एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए वाराणसी स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल भेजा गया है। साथ ही परिवार के सदस्यों समेत 50 ग्रामीणों को रेलवे जोनल ट्रेनिग सेंटर पर लाकर क्वारंटाइन कर दिया गया।


एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ निजी वाहन द्वारा सात मई को मुंबई से घर मरदह ब्लाक के नसीरूद्दीनपुर गांव को आया था। मेडिकल टीम ने दोनों का स्वैब टेस्ट के लिए गोरखपुर भेजा गया था। जिसमें पिता की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। जबकि पुत्र की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ पहुंच गई जिसमें से छह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल दो एक्टिव मामले हैं।