Mau- कोपागंज को हॉटस्पॉट घोषित किया गया- आम आदमियों के आने-जाने पर प्रतिबंध।



 जनपद मऊ में एक कोरोना पॉजिटिव केस आ जाने के दृष्टिगत जनपद के कोपागंज कस्बा को हॉटस्पॉट चिन्हित करते हुए लाकडाउन के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गई एडवाइजरी एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए उक्त क्षेत्रों में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यक, व्यवसायिक एवं वित्तीय प्रतिष्ठानों तथा अन्य गतिविधियों जिनमें संबंधित आम नागरिक का आना जाना हो को पूर्णरूपेण प्रतिबंध किया जाता है। कोपागंज कस्बा क्षेत्र में कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से संबंधित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति से ने खोली जाए तथा लॉकडाउन का पूर्ण रूपेण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
   कोपागंज कस्बा क्षेत्र में जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाली आवश्यक वस्तुओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्वच्छताकर्मी एवं सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आगमन किया जाएगा।  यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।