वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने यूजी / पीजी की परीक्षाओं को 15 मई से तीन पालियों में कराने का निर्णय लिया है अगर लाकडाउन 3 मई तक ख़त्म होता है तो। परीक्षा संचालन समिति की 20 अप्रैल को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में परीक्षा व मूल्यांकन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अनुसार 18 मार्च 2020 से स्थगित यूजी / पीजी की शेष पेपरों की परीक्षाएं अब 15 मई से प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न कराई जायेंगीं.
इसमें प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 7.00 बजे से 10.00 बजे तक, द्वितीय पाली सुबह 11 से दोपहर बाद 2.00 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगी. प्रत्येक पेपरों के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. दो पालियों के बीच में 1 घंटे का समयांतराल दिए जाने का निर्णय लिया गया है.
परीक्षाथियों को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने की अनुमति होगी जहाँ वे परीक्षा दे रहे थे

