कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत घोषित लाॅक डाउन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा जनपद की सभी सीमाओं को सीज करा दिया गया है। जिससे कि एक जनपद से दुसरे जनपद में आने-जाने से रोका जा सकें। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कड़ाई से किया जायेगा। जिसमें खाने-पिने तथा अन्य लोगों के दिनचर्या से जुड़ी हुई सामग्रियों को नहीं रोका जायेगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी भी विना वजह अपने ड्यूटी पास से दुसरे जनपद में नहीं जायेंगे। किसी भी दशा में लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी तथा आदेशों का उलंलघन किये जाने वालों को बक्शा नही जायेगा।
बाइट-- ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी
मऊ पुलिस एकशन में- Watch On Youtube
