वाराणसी में दो लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव।


वाराणसी
वाराणसी में गंगापुर क्षेत्र के 55 वर्षीय मृतक कपड़ा व्यवसायी के दो लोगो का टेस्ट भी मंगलवार शाम को पॉजिटिव आया है। इनमें से एक मृतक की 52 वर्षीय पत्नी हैं जबकि दूसरा मृतक के पुत्र की 26 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। दोनों सास बहू को दीन दयाल उपाध्याय आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है।