कोपागंज - कोपागंज थाना अंतर्गत स्थित हुंसापूरा में आधी रात को लगी आग में घर में उपस्थित एक महिला और उसके दो लड़के बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस से झुलसे हुए तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोपागंज लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोग आग लगने के कारणों के संबंध में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
हुंसापूरा मोहल्ले में लोगों की नींद चीख पुकार सुनकर मोहल्ला निवासी शहनाज पत्नी स्व० फैयाज (40 वर्ष) और उसके दो पुत्रों इस्माइल (20 वर्ष) व सलमान (15 वर्ष) की चींख पुकार से खुली। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक अज्ञात कारणों से लगी आग में शहनाज और उसके दोनों लड़के बुरी तरह झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को घर के बाहर निकाल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस में तीनों को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज लाये, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।
कुछ लोगों का कहना था कि शहनाज के पुत्र इस्माइल मानसिक रूप से असंतुलित है। लोगों का कहना था कि एंबुलेंस अस्पताल जाते समय भी शहनाज, इस्माइल को ही आग लगने के कारणों का जिम्मेदार बता रही थी। कुछ लोगों का अनुमान है कि इस्माइल गैस सिलेंडर के साथ खेल रहा था जिसके कारण घर में आग लग गई।बहरहाल जांच का विषय है कि आग कैसे लगी, बहरहाल आग के कारण, पूरा परिवार जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

