मऊ - महामारी से बचने के लिए भारतीय रेड क्रॉस ने डीएम को गमछा सौंपा

                                                     
मऊ --भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में कोरोना वैरियर्स के लिए आज जनपद मऊ में जिलाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को  चार सौ गमछा दिए गए। 
इस अवसर पर सोसाइटी के सभापति डॉ एस  एन खत्री ने कहा कि कोरोना  वेरियस की भूमिका इस महामारी को रोकने  में विशेष है इसलिए उनका उत्साह बढ़ाने के लिए यह मास्क के अतिरिक्त गमछा का वितरण किया जा रहा है। इस गमछे से कोरोना वैरियर्रस इस गमछे को लगाकर कि पूरी तन्मयता से कर्तव्य के प्रति समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  के महा सचिव इंजीनियर विरेंद्र कुमार  ने कहा कि रेड क्रास सोशायटी कोरोना के कर्मवीरों के साहस व विपरित परिस्थितियो मे कार्य करने की जितना भी सराहना की जाय वह कम है।इस अवसर पर उपसभापति देव भास्कर तिवारी वरिष्ठ सर्जन डॉ सरफराज अहमद डा एमए खान अजीत सिंह डॉ रामगोपालगुप्त नगर पालिका अध्यक्ष तथा सोसाएटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी डीएवी इंटर कालेज के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडे समाज सेवी मुहम्मद सलीम अबू अंसारी आदि सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।