लॉक डाउन में इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों का भी ध्यान रखने कीद लोगों से किया अपील।
मऊ। विश्व पृथ्वी दिवस पर कौशाम्बी के भारतीय जनता पार्टी के सांसद, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा व चेयरमैन संसदीय आचार समिति विनोद सोनकर ने नर सेवा नारायण _सेवा के साथ-साथ बेजुबानों के चिंतन के आधार पर अपने संसदीय क्षेत्र समसपुर चरवा गांव में बंदरों को केला, गाजर एवं चना खिलाया। साथ ही साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों से लॉक डाउन के दौरान इस संकट की घड़ी में बेजुबान जानवरों का भी ध्यान देने की अपील किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वर्ड अर्थ डे पर संकल्प ले कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं प्राकृतिक संतुलन स्थापित करने के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। साथ ही साथ उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गरीब परिवारों को वर्तमान में मिल रहे अनाज के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 5 किलो गेंहू और एक किलो दाल दिया जायेगा। साथ ही साथ उन्होंने आज चायल के बेरौली गांव में बंदरो को केला, गाजर एवं चना खिलाया। कहा कि इस लाकडाउन की घड़ी में हमें व्यक्तियों के साथ-साथ इन बेजुबान जानवरों का भी ध्यान रखना चाहिए।

