मोहल्लों एवं गलियों में भीड़ लगाने वालों की भी खैर नहीं, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश


  • मोहल्लों एवं गलियों में भीड़ लगाने वालों की भी खैर नहीं, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश
  • राहत सामग्री बांटने वाले भी मुख्य राजस्व अधिकारी के यहां से पहले परमिशन लें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी
  • मऊ- कोविड-19 के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।


 उक्त अवसर पर #जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम से उनकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछा गया जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है तथा जो भी पानी के संबंध में कमियां मिल रही है उसक निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन में लोगों से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं फिर भी बैंकों के बाहर काफी भीड़ देखने को मिल रही है तथा लोगों के बीच कोई उचित दूरी नहीं है इसके अतिरिक्त मोहल्लों एवं गलियों में भी भीड़ देखने को मिल रही है एवं एक बाइक पर केवल एक व्यक्ति केवल अपरिहार्य कारणों में ही कहीं जाने की अनुमति दी गई थी इसके अलावा लोग बाइक पर दो एवं उससे अधिक लोग एक साथ जा रहे हैं ऐसे लोगों के ऊपर जिलाधिकारी द्वार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित अधिकारी जिनकी ड्यूटी सैनिटाइज करने के लिए लगाई गई है वह अपनी-अपनी एरिया सैनिटाइज कर ले अन्यथा कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा निर्देश दिया गया कि दवाओं का होम डिलीवरी कराएं एवं होम डिलीवरी के लिए पास मुख्य राजस्व अधिकारी के यहाँ से अवश्य बनवाये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के समस्त बॉर्डर सीज कर दिया जाए एवं अपरिहार्य कारणों में ही किसी व्यक्ति को अंदर आने और जाने दिया जाए तथा बताया गया कि अपने जनपद को कोरोना से बचना है तो अपने बीच एक उचित दूरी बनाए रखें एवं जो भी दिशा निर्देश दिए जाते हैं उसका कड़ाई से पालन करें।


उक्त अवसर पर #पुलिस_अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि इस महामारी से बचने के लिए लोगों के बीच एक उचित दूरी बनाए रखना है तथा बताया गया कि इस वायरस से अधिक से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं इसलिए आप लोग अपने घरों में रहे हैं बेवजह रोड पर ना निकले और आपस में एक उचित दूरी  नए रखें। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि जो लोग रोड पर दवा की नकली पर्ची लिए घूम रहे हैं पकड़े गए तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्मगुरुओं से बताया गया कि गलियों में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको अंदर रहने के लिए प्रेरित करें तथा यह कितना गंभीर मामला है इसके बारे में जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जो लोग राहत सामग्री बांटते हैं वह सबसे पहले मुख्य राजस्व अधिकारी के यहां परमिशन ले अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के कंट्रोल रूम में एक और नंबर बढ़ा दिया गया है 

जिससे कंट्रोल रूम में अब 0547-22 21 565, 0547-2221713 एवं 94544179 91 है इस पर जनपद का कोई भी व्यक्ति जिसको किसी भी प्रकार की समस्या है अपनी समस्या की सूचना इस पर दे सकता है जिससे उसकी समस्या का निस्तारण कराया जा सके।

 उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।