उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला कमिश्नर स्काउट जनपद मऊ देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के नेतृत्व में स्काउट की टीम द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, देना बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सभी ग्राहकों के बीच की दूरी 1 मीटर कराई गई। लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि आप घर में ही रहे। अति आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकले। बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। बार बार साबुन से हाथ धोवें एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें। देव भास्कर तिवारी ने कहा कि आप तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब लॉक डाउन का पूरा पूरा पालन करें। आमजन को घर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग में रहने पाठ पढ़ाया गया । संस्कृत पाठशाला, शाही कटरा रोड, राजाराम का पूरा, औरंगाबाद, बल्ली पुरा जाकर घर में रहने की अपील की गई। स्काउट गाइड की टीम को देखकर सड़क पर घूम रहे लोग घरों में घुसने लगे। सड़क पर जो भी मिले उनको मास्क लगाने, बाहर ना निकलने, बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। स्काउट गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य अनवरत जारी रहेगा। जागरूकता और सतर्कता ही वायरस कोरोना से जंग को जीतने में हमारी मदद करेगा। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के सभी सदस्य और पदाधिकारी मिलकर माननीय जिलाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी जी के निर्देशन में जिला प्रशासन को पूरा पूरा सहयोग करेगा। स्काउट गाइड की टीम की अपील का गलियों और मोहल्लों में बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ा। पूरी टीम का नेतृत्व देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ व प्रादेशिक उपाध्यक्ष, जिला कमिश्नर स्काउट जनपद मऊ ने किया। टीम में श्री अखिलेश कुमार चौहान जिला प्रशिक्षण आयुक्त, श्री राजेश कुमार यादव जिला संगठन आयुक्त, रूद्र प्रताप सिंह रोवर लीडर, हंसराज चौहान लीडर ट्रेनर का सक्रिय सहयोग रहा।
भारत स्काउट और गाइड ने भी सोशल डिसटेंसिंग के लिए लोगों को किया जागरूक , मास्क पहनना न भूले