लाक डाउन को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जबरदस्त अभियान चलाया गया


लाक डाउन को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा जबरदस्त अभियान चलाया गया 21 दिवसीय लाॅक डाउन के 20 वें दिन जनपद के समस्त 55 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 107 व्यक्तियों के विरुद्ध 46 अभियोग पंजीकृत कर 57 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1943 वाहनों को चेक किया गया जिसमें  218 वाहनों का चालान, 43 वाहन सीज एवं 15 हजार 900 रुपये शमन शुल्क वसूले गये। साथ ही साथ कुल 22 आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को परमिट किया गया।