केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए भी राहत पैकेज की करे घोषणा- साहू अजय
मऊ ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष साहू अजय भाई ने वैश्विक कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर के देश में चल रहे लाक डाउन पर व्यापारियों को होने वाले परेशानी पर देश और प्रदेश के नुमाइंदों का ध्यान आकृष्ट किया है। साहू अजय भाई ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार लाक डाउन की अवधि में तमाम तरह के पैकेज की घोषणा कर रही है। परंतु व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों को आने वाले समय में तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उनके कारोबार, उद्योग ,धंधे पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। इसके बावजूद भी इनके प्रति सरकार ने कोई रियायत अथवा नरमी वरते जानेकी घोषणा नहीं की है। जिसकी वजह से देश और प्रदेश की सरकारों का खजाना भरने वाले व्यापारी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं ।केंद्र सरकार की तरफ से देश के व्यापारियों के लिए भी रियायतें और राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए।
जिला अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि देश में चिकित्सा कर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी कोविड19 से जंग लड़ते हुए अपनी शानदार सेवाएं दे रहे हैं। इनमें चिकित्सा कर्मियों और पुलिसकर्मियों के 50 लाख तक की बीमा किए जाने की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा कर दी गई है। परंतु इसी कड़ी में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे कोटेदारों को पूरी तरफ से उनके रहमो करम पर छोड़ दिया गया है। देशभर के कोटेदार निशुल्क राशन वितरण के कार्य में लगे हुए हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे हैं। परंतु सबसे ज्यादा खतरा इन कोटेदारों को है ।जिन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार के तरफ से इनका बीमा कराए जाने की घोषणा नहीं की गई है। जबकि उचित दर विक्रेता सरकार के अभिन्न अंग हैं ,और आपदा के इस कार्य में निशुल्क राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं ।वह आधार प्रमाणीकरण से लेकर के पंजिका पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा इन कोटेदारों को है। साहू अजय भाई ने कोटेदारों को आधार प्रमाणीकरण के कार्य से मुक्त करके उन्हें मैनुअल आधार पर वितरण किए जाने का आदेश दिया जाना चाहिए ।ताकि वे कोविड19 के संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से उन्हें बीमित किया जाना चाहिए ।साहू ने कहा कि बैंकों में मनरेगा के तहत मजदूरों का भुगतान लेने की प्रक्रिया में यह देखा जाना चाहिए कि वास्तविक लोग ही बैंकों में भुगतान लेने पहुंच रहे हैं। कई बिचौलिए तो इसका लाभ नहीं ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष साहू अजय भाई ने लाक डाउन की स्थिति में सरकार से मांग की है कि जिन व्यापारियों ने बैंक से कर्ज ले रखा है ,उन व्यापारियों का लाक डाउन की अवधि का ब्याज माफ किया जाए ।तथा उनकी दुकानों का बिजली बिल कमर्शियल दर से आती है ,उसे भी लाक डाउन की अवधि का विद्युत देय बिल निशुल्क किया जाए ।क्योंकि इस दौरान व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से ठप है ,और इतनी रियायत सरकार के तरफ से मिलनी चाहिए। जिसका वे पूरी तरह से हकदार हैं।

