पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित



मऊनाथ भंजन ।कोरोना वायरस के बढ़ते हुए असर को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन करने का एलान किया तो वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग जी तोड़ मेहनत करके लोगों को घरों में रहने और उनके साथ मृदुल बर्ताव करने के साथ-साथ अपने जीवन की परवाह किए बगैर लोगों को क्रोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए दिन रात जद्दोजेहद करते हैं ऐसे पुलिस वालों की हौसला अफजाई और उनको सम्मान देने के लिए वार्ड नंबर २३ शाही कटरा के सभासद शहरयार जावेद ने आज मऊ नगर के टीसीआई मोड़ पर पुलिस वालों को गमछा चश्मा और साबुन देकर सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस कर्मी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और अच्छा काम के साथ-साथ लोगों से बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं इसलिए हमने उनकी हौसला अफजाई के लिए आज उन्हें गमछा चश्मा और साबुन देकर सम्मानित किया है उन्होंने लोगों से घरों में रहने मास्क लगाने और हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की।